Delhi: उत्तर रेलवे की संवेदनशील पहल: मृतक लोको पायलट के परिजनों को ₹1 करोड़ की बीमा राशि का चेक सौंपा

Delhi: उत्तर रेलवे की संवेदनशील पहल: मृतक लोको पायलट के परिजनों को ₹1 करोड़ की बीमा राशि का चेक सौंपा

रिपोर्ट: अभिषेक ब्याहुत

नई दिल्ली, 20 जून 2025 – उत्तर रेलवे ने अपने कर्मचारियों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय पहल करते हुए आज एक दिवंगत रेलकर्मी के परिवार को ₹1 करोड़ की बीमा राशि प्रदान की। यह भुगतान उस विशेष रेलवे सैलरी पैकेज के तहत किया गया है, जिसे उत्तर रेलवे द्वारा जनवरी 2025 में मंजूरी दी गई थी। यह योजना दुर्घटनाओं की स्थिति में मृतक रेलकर्मी के आश्रितों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार की गई थी।

आज नई दिल्ली स्थित उत्तर रेलवे मुख्यालय में आयोजित एक औपचारिक समारोह के दौरान उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार वर्मा ने दिवंगत लोको पायलट श्री सुशील लाल की पत्नी को ₹1 करोड़ का बीमा राशि का चेक सौंपा। श्री सुशील लाल मुरादाबाद मंडल में कार्यरत थे और 11 मार्च 2025 को दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में उनका निधन हो गया था। उन्हें रेलवे सेवाओं के दौरान अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए यह असमय मृत्यु हुई।

यह बीमा राशि नियमित समापन भुगतान एवं अनुग्रह राशि के अतिरिक्त है, जो कार्मिक विभाग द्वारा परिवार को प्रदान की गई। विशेष रूप से यह राशि “रेलवे सैलरी पैकेज दुर्घटना बीमा योजना” के अंतर्गत दी गई है, जो उत्तर रेलवे द्वारा अपने कर्मचारियों की सुरक्षा और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई थी।

इस मौके पर बोलते हुए महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार वर्मा ने कहा, “रेल कर्मचारी हमारे रेल तंत्र की रीढ़ हैं। उनके समर्पण और निष्ठा के लिए हम सदैव आभारी हैं। हम जानते हैं कि जीवन की क्षति की कोई भरपाई नहीं की जा सकती, परंतु परिवार को वित्तीय सहायता देकर हम उनके भविष्य को थोड़ा संबल अवश्य दे सकते हैं। यह पहल उत्तर रेलवे की उस गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो वह अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए रखती है।”

इस अवसर पर उपस्थित उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने मृतक कर्मचारी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, मुरादाबाद मंडल डॉ. अजय सॉयल तथा भारतीय स्टेट बैंक मुरादाबाद शाखा के शाखा प्रबंधक श्री हिमांशु चौहान की सराहनीय भूमिका रही, जिन्होंने इस सहायता राशि के वितरण की प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराया।

>>>>>>>

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img