Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

KL Rahul: ‘विराट-रोहित के बिना…’, केएल राहुल ने टेस्ट के नए युग पर तोड़ी चुप्पी; करुण नायर की वापसी पर क्या कहा?

KL Rahul
KL Rahul: ‘विराट-रोहित के बिना...’, केएल राहुल ने टेस्ट के नए युग पर तोड़ी चुप्पी; करुण नायर की वापसी पर क्या कहा?

IND vs ENG Test Series 2025: विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद पहली बार भारतीय टीम उतरेगी टेस्ट मैदान में। KL Rahul ने कोहली-रोहित की गैरमौजूदगी और करुण नायर की 8 साल बाद वापसी पर बड़ा बयान दिया है।

IND vs ENG टेस्ट सीरीज से पहले KL Rahul का बड़ा बयान

इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून 2025 से हेडिंग्ले, लीड्स में शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने कई अहम मुद्दों पर खुलकर बात की।

उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद टीम में हुए बदलाव और करुण नायर (Karun Nair) की शानदार वापसी को लेकर भी अपनी राय रखी।

विराट कोहली और रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी पर क्या बोले KL Rahul?

गौरतलब है कि मई 2025 में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था।

विराट को पता था कि उनका समय...', इंग्लैंड दौरे से पहले संन्यास लेने वाले कोहली को लेकर टीम इंडिया के अहम सदस्य ने खोला बड़ा राज - rohit sharma and virat kohli

यह पहली बार होगा जब टीम इंडिया बिना इन दोनों दिग्गजों के टेस्ट मैदान में उतरेगी। इस पर KL Rahul ने दिल्ली कैपिटल्स की मीडिया टीम से बातचीत में कहा:

“विराट और रोहित पिछले एक दशक से भारतीय क्रिकेट के स्तंभ रहे हैं। उनका न होना एक बहुत बड़ी कमी है। मैंने अपने पूरे करियर में कभी ऐसी टीम में कदम नहीं रखा जहां विराट या रोहित न हों। 50 से ज्यादा टेस्ट खेले हैं लेकिन हर बार या तो विराट या रोहित मौजूद रहे हैं। अब ड्रेसिंग रूम में उनके बिना जाना थोड़ा अजीब लग रहा है।”

KL Rahul ने आगे कहा:

“हमें उनके फैसले का सम्मान करना होगा। उन्होंने देश के लिए सब कुछ दिया है। वे भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी बने रहेंगे। लेकिन अब यह हमारे लिए आगे बढ़ने का समय है।”

 करुण नायर की वापसी को लेकर क्या बोले KL Rahul?

करुण नायर (Karun Nair) की टीम इंडिया में लगभग 8 साल बाद वापसी हुई है। हाल ही में कैंटरबरी में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दोहरा शतक जमाकर उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था।

साथ ही IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी 8 मैचों में 198 रन बनाए।

IND vs ENG: 'विराट-रोहित के बिना...', KL Rahul ने टेस्ट के नए युग पर तोड़ी चुप्पी; करुण की वापसी पर क्या कहा? - kl rahul talks about new era in indian cricket

उनकी वापसी पर KL Rahul ने कहा:

“हमने 11 साल की उम्र में एक साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया था। हमने इस जर्नी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उसे मौका मिला, तिहरा शतक बनाया, फिर कुछ कारणों से मुश्किलें आईं। लेकिन पिछले 2-3 सालों में उसका प्रदर्शन शानदार रहा है। पूरी टीम उसकी वापसी को लेकर बहुत उत्साहित है और हम सभी उससे बहुत उम्मीदें कर रहे हैं।”

नया युग, नई चुनौतियां

IND vs ENG टेस्ट सीरीज 2025 टीम इंडिया के लिए एक नए युग की शुरुआत है।

विराट-रोहित युग के बाद अब युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का बड़ा मौका मिलेगा।

KL Rahul, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी इस जिम्मेदारी को निभाएंगे।

IND vs ENG टेस्ट सीरीज 2025 भारतीय टीम के लिए एक नई कहानी लिखने का मौका है।

KL Rahul के बयान से साफ है कि टीम नए जोश और नए आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार है। करुण नायर की वापसी से मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिलेगी।

अब देखना यह है कि यह नई भारतीय टीम इंग्लैंड में कैसा प्रदर्शन करती है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें