उत्तर प्रदेश : हापुड़ में सनसनी घटना, फर्जी इंस्पेक्टर बनकर कई दुकानदारों को चूना लगाया, तलाश में जुटी टीम

Hapur News : (शाहरुख़ खान) जिले के गढ़मुक्तेश्वर में शातिर लोगों ने फर्जी फूड इंस्पेक्टर बनकर कई दुकानदारों को चूना लगा दिया है।आरोपियों ने खासतौर पर मिठाई की दुकानों को अपना निशाना बनाया। आरोपियों ने सैंपलिंग की धमकी देकर उनसे ठगी की वारदात को अंजाम दिया। वही इस पूरे मामले को लेकर फूड विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील भी की है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, बदरखा गांव में भूरे, सोहिल और अनीश नाम के साथ शातिर लोगों ने यह वारदात की है। इन्होंने खुद को खाद्य निरीक्षक बताया। सैंपल जांच के नाम पर दुकानदारों से पैसे वसूले। कार्रवाई की धमकी देकर उन्हें डराया भी।असली फूड विभाग को जब इस मामले की जानकारी मिली तब तक ठग कई दुकानदारों को अपना शिकार बना चुके थे। फूड विभाग इंस्पेक्टर ने घटना की पुष्टि भी की है और उन्होंने सभी दुकानदारों को सतर्क रहने की सलाह दी।

क्या बोले अफसर

गढ़मुक्तेश्वर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोमेंद्र सिंह के मुताबिक ठगों की तलाश जारी है। पीड़ित दुकानदारों के पास आरोपियों की पर्याप्त जानकारी नहीं है, इस वजह से उनकी पहचान में दिक्कत आ रही है। फूड विभाग मामले की जांच कर रहा है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img