सेक्टर 34 और 72 में चला स्वच्छता अभियान, अफसरों ने ने सुनीं समस्याएं

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ लोकेश एम के निर्देश पर सेक्टर-34 और सेक्टर-72 में व्यापक स्तर पर सफाईगिरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान में प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी और स्थानीय निवासी भी शामिल हुए। सेक्टर-34 में आयोजित कार्यक्रम में विशेष रूप से उद्यान निदेशक आनंद मोहन, परियोजना अभियंता गौरव बंसल, वरिष्ठ प्रबंधक पारसनाथ सोनकर और जल खंड द्वितीय के वरिष्ठ प्रबंधक पीसी सैन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सेक्टर-34 में कार्यक्रम की शुरुआत में सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई, जिसके बाद क्षेत्र में प्लॉगिंग की गई। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने अधिकारियों को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। फोनरवा के महासचिव केके जैन और आरडब्ल्यूए के महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने भी अपनी बात रखी। अधिकारियों ने सभी समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।सेक्टर-72 में भी इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां परियोजना अभियंता विश्वास त्यागी के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने हिस्सा लिया। इस टीम में पवन बेनीवाल, आदित्य चौहान, सुशील कुमार, उमेश चंद्र, राजीव कुमार और विकास शर्मा जैसे अधिकारी शामिल थे। दोनों सेक्टरों में आयोजित सफाईगिरी कार्यक्रम के दौरान विशेष ध्यान प्लॉगिंग पर दिया गया। स्थानीय निवासियों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिस पर अधिकारियों ने गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img