उत्तर प्रदेशभारत

संगठन को मजबूत करने का आश्वासन, किसानों की समस्याओं पर चर्चा

संगठन को मजबूत करने का आश्वासन, किसानों की समस्याओं पर चर्चा

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित जेवर में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई और संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। हरिओम शर्मा को युवा तहसील अध्यक्ष, कृष्णकांत शर्मा को युवा ब्लॉक अध्यक्ष और दिनेश शर्मा को तहसील सचिव बनाया गया। इसके अलावा नेकीराम बघेल, वीरेंद्र शर्मा और अन्य पदाधिकारियों को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती और किसानों की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया।

बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह सहित सभी किसान नेताओं ने यमुना प्राधीकरण क्षेत्र में हो रहे अन्याय के खिलाफ एकजुटता का आवाहन किया। सभी ने एकमत होकर कहा कि वे यमुना टू यमुना किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ाई जारी रखेंगे। यह भी स्पष्ट किया गया कि किसानों के हक को मान्यता दी जानी चाहिए, जो पुश्तैनी अधिकार के रूप में उन्हें मिलती है। इस दौरान विनोद चौधरी और योगेश चौधरी जैसे प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिन्होंने संगठन की दिशा और लक्ष्यों पर अपने विचार साझा किए। संगठन के सदस्यों ने इस बैठक किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। जेवर क्षेत्र के किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया गया। उपस्थित सदस्यों ने यह आश्वासन दिया कि वे संगठन को और मजबूत बनाएंगे और सभी किसानों के लिए न्याय की मांग करेंगे। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति अब किसानों के अधिकारों के लिए एक सशक्त आवाज बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players