सांसद डॉ महेश शर्मा ने स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में लिया भाग

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। भाजपा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को 17 तारीख से सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया और गौतमबुद्ध नगर जिले के सभी मंडलों में स्वच्छता अभियान चलाया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद डॉ महेश शर्मा तुगलपुर गांव स्वच्छता अभियान कार्यक्रम झंडेवालान मंदिर तुगलपुर में मुख्य अतिथि रहे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद डॉ महेश शर्मा ने तुगलपुर झंडेवालान में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम और मां के नाम पर वृक्षारोपण में कहा कि देश के सबसे लोकप्रिय नेता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा के रूप में स्वच्छता अभियान, मां के नाम पर वृक्षारोपण, कला चित्रण, भाषण निबंध प्रतियोगिता, रक्तदान आदि के साथ मनाया है। भारत को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए आज से पूरे भारत में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। हम सभी को स्वच्छता को अपनाना होगा, स्वच्छता के महत्व को समझना होगा, समझदार नागरिक बनना होगा और पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। और उन्होंने कहा कि सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि एक सशक्त भारत, विकसित भारत बनाने के लिए भाजपा को मजबूत करें। भाजपा सदस्य बने जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गौतमबुद्ध नगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई का कार्य किया। यह सही आयाम कार्यक्रम जिले में लगातार चलेगा। सभी कार्यकर्ता अपनी भागीदारी निभाकर सभी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से सेवा पखवाड़ा अभियान के संयोजक दीपक भारद्वाज, सह संयोजक रवि जिंदल, योगेश चौधरी, सत्येंद्र नागर, सेवानंद शर्मा, पवन नागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, महेश शर्मा, राहुल पंडित, गीता सागर, मोनू गुर्जर, गुरुदेव भाटी, अमित पंडित, अर्पित तिवारी, मनीष भाटी आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img