आवारा कुत्तों से राहत न मिलने पर भड़कीं महिलाएं

अमर सैनी

नोएडा। पंचशील हाईनेस में आवारा कुत्तों के आतंक से राहत न मिलने पर महिलाएं भड़क गईं। उन्होंने सोसायटी में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब 3 घंटे तक मुख्य गेट बंद रखा। महिलाओं का आरोप है कि पिछले दो सप्ताह में 10 से 12 आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं हो चुकी हैं। प्रबंधन से कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

सोसाइटी की महिलाएं रश्मि, सुप्रिया, संगीता शर्मा और मोहिनी ने बताया कि पिछले दो सप्ताह में सोसायटी में आवारा कुत्तों के काटने के 10 से 12 मामले सामने आ चुके हैं। आवारा कुत्ते सबसे ज्यादा छोटे बच्चों को काट रहे हैं। बच्चों का किड्स एरिया में खेलना मुश्किल हो गया है। टावर 11 निवासी सुचित्रा ने बताया कि दो दिन पहले उनका बच्चा किड्स एरिया में खेल रहा था। तभी पीछे से दो-तीन आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया और बच्चे के पैर में काट लिया। इससे उनका बच्चा घायल हो गया। इन घटनाओं से परेशान सोसायटी की महिलाएं मंगलवार को परिसर में एकत्र हुईं। उन्होंने सोसायटी के मुख्य गेट पर मेंटेनेंस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और सोसायटी से आवारा कुत्तों को हटाने की मांग की।

सोसाइटी में खाना खिलाने से बढ़ रही परेशानी
रश्मि और सुप्रिया ने बताया कि कुछ लोग सोसायटी परिसर में जगह-जगह आवारा कुत्तों को खाना खिलाते हैं। इससे सभी निवासी परेशान हैं। प्रदर्शन में मेंटेनेंस प्रबंधन से सोसायटी में जगह-जगह आवारा कुत्तों को खाना खिलाने पर रोक लगाने की मांग की गई है। साथ ही मुख्य गेट के बाहर अलग से फीडिंग प्वाइंट बनाने की मांग की गई है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img