रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 इंडिया ने रोटरी क्लब चंडीगढ़ सेंट्रल के माध्यम से 24 घंटे के भीतर 6 लाख सैनिटरी पैड वितरित करके विश्व रिकॉर्ड बनाया

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 इंडिया ने रोटरी क्लब चंडीगढ़ सेंट्रल के माध्यम से 24 घंटे के भीतर 6 लाख सैनिटरी पैड वितरित करके विश्व रिकॉर्ड बनाया

प्रीति कंबोज

चंडीगढ़, 29 दिसंबर :

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 इंडिया द्वारा 24 घंटे के भीतर 6 लाख सैनिटरी पैड्स बांटकर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। इस अवसर पर करवाए गए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीजी, आर टी एन राजपाल सिंह और विशेष अतिथि के रूप में गुरजोत सिंह महासचिव, चंडीगढ़ गुरुद्वारा स्थापना कमेटी सेक्टर 22-डी और हर्षुहिंदर पाल सिंह बराड़, डायरेक्टर स्कूल शिक्षा चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन ने शिरकत की। इनके अलावा कार्यक्रम में किरनजीत कौर, जज इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, अतुल गुप्ता, नाइन प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, आरएस चीमा, प्रोजेक्ट पैटर्न और विंग कमांडर (डॉ.) जे एस मिन्हास, प्रोजेक्ट अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजपाल सिंह ने रोटरी क्लब के कामों को सराहते हुए कहा कि रोटरी क्लब ऐसे सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहता है। उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाने पर रोटरी क्लब सेंट्रल को बहुत बहुत बधाई दी।

इस मौके हर्षुहिंदर पाल सिंह बराड़, डायरेक्टर स्कूल शिक्षा चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन ने रोटरी क्लब की सराहना करते हुए कहा कि हमने देश में बहुत सारे गिनीज़ रिकॉर्ड बनते देखे है, लेकिन आज हमने जो गिनीज रिकॉर्ड बनाया है, उसपर कोई बात भी नहीं करना चाहता था। उन्होंने कहा कि रोटरी ने मुफ्त सैनिटरी पैड्स बांटने की ऐसी पहल की है कि भारत सरकार भी सरकारी स्कूलों में मुफ्त सैनिटरी पैड्स बांटने की पॉलिसी पर विचार कर रही है।

इस अवसर पर रोटरी क्लब चंडीगढ़ सेंट्रल के अध्यक्ष एस. पी ओझा ने बताया कि हमने यह जो 6
लाख सेनेटरी पैड बांटने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, हमने इसका कांटेक्ट इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड से किया है। उनके प्रोसीजर और सिस्टम को फॉलो कर हमने यह लिए है। उन्होंने कहा कि मैडम किरनजीत कौर के नेतृत्व में कल रात इनकी गिनती की गई, जो 6 लाख 1 हज़ार बीस बनी। उन्होंने कहा कि इन्हें अब अगली प्रक्रिया में बांटना शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह महिला के स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ा मामला है, जिस पर तीन महीने से काम किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि यह रिकॉर्ड बनाने के लिए चंडीगढ़ हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी और पंजाब के 110 क्लबों के प्रतिनिधियों को यह पैड वितरित किए गए।

इस मौके गुरजोत सिंह महासचिव, चंडीगढ़ गुरुद्वारा स्थापना कमेटी सेक्टर 22-डी चंडीगढ़ ने कहा कि इस सामाजिक कार्य और वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए हमने रोटरी क्लब को हाल मुहैया करवा उनकी हर काम में मदद की। उन्होंने कहा कि वह आगे भी ऐसे कार्यक्रमों में सेवा निभाने के लिए तैयार है।

इस मौके किरनजीत कौर, जज इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने कहा कि हमारा आज का कार्यक्रम महिलाओं पर केंद्रित था। उन्होंने कहा कि यह सेनिटरी पैड्स बांटते समय महिलाओं को जागरूक करना भी जरुरी है कि इनका उपयोग कैसे और कितने घंटे करना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को इसके फायदे के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब चंडीगढ़ और रोटरी इंडिया डिस्ट्रिक्ट 3080 के सभी क्लब के मेंबर उपस्थित थे। इसके साथ ही पूरे चंडीगढ़ के जितने भी रोटरेक्ट क्लब है, उनके मेंबर भी इस कार्यक्रम में शामिल थे। इन सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग दिया है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सीएनजी पंप पर सर्टिफिकेट को लेकर मारपीट, दो कर्मचारी घायल

Hapur News : हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में...

Topics

Israel Independence Day Invite: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया इजरायल आने का न्योता, भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार संग मशाल जलाने का प्रस्ताव

भारत और इजरायल के बीच प्रगाढ़ होते कूटनीतिक और सामरिक रिश्तों की एक नई और ऐतिहासिक मिसाल सामने आई है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर उच्चस्तरीय वार्ता करते हुए...

Indian Umrah Pilgrims Stranded: सऊदी अरब में फंसे 4000 भारतीय उमरा जायरीन, असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से लगाई विशेष उड़ानों की गुहार

सऊदी अरब के पवित्र धार्मिक शहरों मक्का मुकर्रमा और मदीना मुनव्वरा में पिछले दो से तीन हफ्तों से फंसे करीब 4,000 भारतीय उमरा जायरीनों की सुरक्षित और त्वरित स्वदेश वापसी के संबंध में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईए...

Odisha Farmers Protest: प्रधानमंत्री मोदी के ओडिशा दौरे पर 25 अक्टूबर को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, नवनिर्माण कृषक संगठन ने खोला मोर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित ओडिशा दौरे से पूर्व राज्य में किसानों और आदिवासी संगठनों ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। ओडिशा के सबसे प्रभ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img