Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

कोलम्बिया पेसिफ़िक वर्चुवल यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट मानद उपाधि से किया गया सम्मानित

कोलम्बिया पेसिफ़िक वर्चुवल यूनिवर्सिटी
कोलम्बिया पेसिफ़िक वर्चुवल यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट मानद उपाधि से किया गया सम्मानित

कोलम्बिया पेसिफ़िक वर्चुवल यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट मानद उपाधि से किया गया सम्मानित

मानद उपाधि से सम्मानित हुए साहित्यकार चन्द्र भूषण बिजल्वाण

तिलक रमोला

नौगांव 30 दिसंबर : कोलम्बिया पेसिफ़िक वर्चुवल यूनिवर्सिटी द्वारा राधा कृष्ण की पावन धरती वृंदावन के कदम रिजॉर्ट्स मे भव्य समारोह मे डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गयी।

जनपद उत्तरकाशी के पुरोला विकास खण्ड ग्राम पोरा मे जन्मे चन्द्र भूषण बिजल्वाण शिक्षा ,साहित्य संस्कृति के लिए समर्पित भाव से जीवन प्रयंत कार्य करने के लिए गवर्नर एवार्ड जैसे अनेकों पुरुस्कारों से सम्मानित हुए डाॅ. चन्द्र भूषण बिजल्वाण को कोलम्बिया पेसिफ़िक वर्चुवल यूनिवर्सिटी द्वारा साहित्य संस्कृति संरक्षण विषय पर मानद उपाधि से सम्मानित किया गया । इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतो से समाज मे विभिन्न विषयों पर उत्कृष्ट शोध कार्य करने वाले 25 प्रबुद्ध जनों को कोलम्बिया पेसिफ़िक वर्चुवल यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट पीएचडी की मानद उपाधि से प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर आयोजक प्रिय दत्ता ने इस मानद उपाधि को सर्वश्रेष्ठ सम्मान बताया ।दत्ता ने कहा कि जो भी व्यक्तित समाज के उत्थान के लिए निस्वार्थ भाव से काम कर समाज को गति प्रदान कर विकास के लिए प्रेरित कर रहे हैं उन सभी को हम नमन करते हैं । मानद उपाधि पाने वालो मे उत्तराखंड से डाॅo चन्द्र भूषण बिजल्वाण शिक्षा,साहित्य संस्कृति के लिए, डाॅo सुरेश उनियाल को ज्योतिष जन्म कुण्डली गणित फलादेश के लिए , डाॅo कौशल्या बिजल्वाण को शिक्षा के साथ संस्कृत भाषा मे उत्कृष्ठ शोधकार्य के लिए , डाॅo कपूर चंद को बनस्पति विज्ञान विषय ,मनोज बजरियाल युवा कल्याण अधिकारी रूद्र प्रयाग, रामचंद्र शाह अध्यापक टिहरी, शिवदेव सिंह शिक्षक टिहरी , पुष्कर वैछवाल सेवानिवृत्त अध्यापक चमोली आदि ने समाज के विकास हेतु उत्कृष्ट कार्य हेतु डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया ।

इस सम्मान समारोह मे मुख्य अतिथि राज्य मंत्री श्रीमति मंजू दिलेर उतर प्रदेश सरकार, माननीय सत्यपाल सिंह चौहान, माननीय सुरेश शर्मा सहायक निदेशक आवासन शहरी मंत्रालय केंद्रीय भारत सरकार दिल्ली, डां रेणूका बाध्वा संस्थापक सोमनाथ नक्षत्र वाटिका ट्रस्ट जयपुर राजस्थान, डाॅ सोबेन्द्र सिंह बोर्ड सदस्य उत्तराखंड, आयोजक कु प्रिया दत्ता,श्रीमति कल्पना,श्रीमति रंजना उनियाल सहित कई राज्यों से मानद उपाधि प्राप्त करने वाले सम्मानित जन उपस्थित रहे ।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें