Ravi Kana: ग्रेटर नोएडा स्क्रैप माफिया रवि काना और उसकी पार्टनर काजल झा की जमानत याचिका हुई खारिज

Ravi Kana: ग्रेटर नोएडा स्क्रैप माफिया रवि काना और उसकी पार्टनर काजल झा की जमानत याचिका हुई खारिज

रिपोर्ट: अमर सैनी

स्क्रैप माफिया रवि काना और उसकी प्रेमिका काजल झा की जमानत याचिका एक बार फिर गौतमबुद्ध नगर कोर्ट ने खारिज कर दी है। बचाव पक्ष की तरफ से दोनों की जमानत के लिए याचिका दाखिल की गई, लेकिन कोर्ट ने अभी जमानत देने से साफ तौर पर इंकार कर दिया है। कुल मिलाकर रवि काना और उसकी प्रेमिका काजल झा की मुसीबतें अभी कम नहीं हुई है। उनके ऊपर लगातार एक्शन हो रहे हैं।

यह गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय में हुई

यह गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय में हुई। दोनों इस समय ग्रेटर नोएडा की लुक्सर जेल में बंद है। इससे पहले शुक्रवार को गैंगरेप मामले में सुनवाई हुई। जिसमें मुख्य आरोपी रवि काना की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया। आरोप है कि रवि काना ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। गैंगरेप वाली घटना गार्डन गैलरिया नोएडा की है। इससे पहले काफी बार गैंगरेप मामले में सुनवाई हो चुकी है, लेकिन मामला संगीन होने की वजह से जमानत याचिका को खारिज कर दिया जाता है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img