दिल्ली के शास्‍त्री पार्क में स्‍वीट शॉप के मैनेजर से हुई लाखों रुपए की लूट को द‍िल्‍ली पुल‍िस ने सुलझाया, 3 गिरफ्तार

दिल्ली के शास्‍त्री पार्क में स्‍वीट शॉप के मैनेजर से हुई लाखों रुपए की लूट को द‍िल्‍ली पुल‍िस ने सुलझाया, 3 गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

नॉर्थ ईस्‍ट द‍िल्‍ली के शास्‍त्री पार्क इलाके में बीते 19-20 मई की रात के वक्त स्‍वीट शॉप के मैनेजर से हुई लाखों रुपए की लूट की सनसनीखेज वारदात को द‍िल्‍ली पुल‍िस ने सुलझा ल‍िया है. शास्‍त्री पार्क थाना पुल‍िस ने इस मामले में तीन आरोप‍ियों को धरदबोचने में कामयाबी हास‍िल की है. ज‍िनकी पहचान हरमनप्रीत सिंह, मोनू शर्मा और कार्तिक शर्मा उर्फ ​​कालू के रूप में की है.आरोप‍ियों के कब्‍जे से पुल‍िस ने लूट की रकम 3 लाख रुपए, 2 देसी पिस्तौल, 4 जिंदा कारतूस, लूटी गई स्कूटी, चाबी और वारदात में इस्‍तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर ली है.

पूछताछ करने पर उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया और अपने तीसरे सहयोगी के बारे में खुलासा किया. उनकी निशानदेही पर छापेमारी की गई और मामले में तीसरे आरोपी कार्तिक शर्मा उर्फ ​​कालू, निवासी पुरानी सीमापुरी को भी पकड़ लिया गया. उसकी निशानदेही पर अपराध में इस्‍तेमाल मोटरसाइकिल बजाज पल्सर यूपी-16डीयू-8240 भी बरामद कर ली गई.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img