Delhi Crime: साउथ दिल्ली में दिनदहाड़े स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Delhi Crime: साउथ दिल्ली में दिनदहाड़े स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के पॉश इलाके साउथ दिल्ली में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास स्कॉर्पियो गाड़ी पर दिनदहाड़े बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। यह सनसनीखेज वारदात मेहरौली-गुरुग्राम रोड स्थित कमांडर चौक के नजदीक हुई, जिसमें स्कॉर्पियो सवार अरुण लोहिया गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने करीब 10 राउंड फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही डीसीपी सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके को घेरकर छानबीन शुरू कर दी गई। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है जो घटनास्थल से सबूत जुटाने में लगी है।

एडिशनल डीसीपी अचिन गर्ग ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह फायरिंग गैंगवॉर का हिस्सा नहीं है बल्कि आपसी रंजिश की वजह से की गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावर और पीड़ित एक-दूसरे को जानते हैं और एक ही गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार अरुण लोहिया को पहले से ही जान से मारने की धमकी मिल रही थी। हमलावरों ने गाड़ी को निशाना बनाते हुए बेहद नजदीक से गोलियां चलाईं, जिससे गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए और अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। इस वारदात ने एक बार फिर दिल्ली में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े सरेआम गोलियां चलना, वह भी एक व्यस्त इलाके में, पुलिस की सतर्कता पर प्रश्नचिह्न लगाता है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और जांच तेजी से चल रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img