Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Greater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापसNew Noida Master Plan: 80 गांवों में जमीन की मैपिंग शुरू, 361 किसानों की सहमतिParthala Mobile Snatching: बाइक टैक्सी से जा रही महिला अधिवक्ता का मोबाइल छीना, जांच शुरूNoida Industrial Lease Dispute: लीज पर दी औद्योगिक संपत्ति को नुकसान और 91 लाख किराया बकाया होने का आरोपYamuna Expressway Bus Shelter: यमुना एक्सप्रेसवे के 36वें किलोमीटर पर दोनों तरफ बनेंगे बस शेल्टरParamount Floraville STP Fine: एसटीपी की खामियों पर सोसाइटी को दोबारा जुर्माना, कुल बकाया 41.18 लाखNoida Diwali Market: दीपावली से पहले जगत फार्म, सूरजपुर और कासना के बाजारों में बढ़ी रौनकNoida Factory Damage: सेक्टर-63 की औद्योगिक इमारत में तोड़फोड़ और चोरी के आरोप में केस दर्ज

रणदीप भाटी गिरोह के बदमाश को गोली लगी, घायल

सेक्टर ईकोटेक-1 पुलिस और स्वाट टीम की शुक्रवार की दोपहर माफिया रणदीप भाटी गिरोह के सक्रिय बदमाश से मुठभेड़ हो गई
सेक्टर ईकोटेक-1 पुलिस और स्वाट टीम की शुक्रवार की दोपहर माफिया रणदीप भाटी गिरोह के सक्रिय बदमाश से मुठभेड़ हो गई

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर ईकोटेक-1 पुलिस और स्वाट टीम की शुक्रवार की दोपहर माफिया रणदीप भाटी गिरोह के सक्रिय बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने बदमाश के पास एक पिस्तौल और कार बरामद की है।
ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर स्वाट टीम और पुलिस विनोद भाटी गोलचक्कर पर चेकिंग की जा रही थी। इस बीच पुलिस ने सामने से आ रही कार को रुकने का इशारा किया। कार सवार ने गाड़ी नहीं रोकी तथा सामने से दूसरी टीम को आता देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने के कारण बदमाश घायल हो गया। बदमाश की पहचान शासन द्वारा चिह्नित माफिया रणदीप भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य मनोज उर्फ गुड्डू रिठौरी निवासी ग्राम रिठौरी थाना दादरी गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई है। घायल बदमाश के कब्जे से एक पिस्तौल 32 बोर और एक कार बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में घायल बदमाश के खिलाफ गैंगस्टर, हत्या के प्रयास और रंगदारी मांगने जैसे संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा बदमाश के अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *