Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Greater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापसNew Noida Master Plan: 80 गांवों में जमीन की मैपिंग शुरू, 361 किसानों की सहमतिParthala Mobile Snatching: बाइक टैक्सी से जा रही महिला अधिवक्ता का मोबाइल छीना, जांच शुरूNoida Industrial Lease Dispute: लीज पर दी औद्योगिक संपत्ति को नुकसान और 91 लाख किराया बकाया होने का आरोपYamuna Expressway Bus Shelter: यमुना एक्सप्रेसवे के 36वें किलोमीटर पर दोनों तरफ बनेंगे बस शेल्टरParamount Floraville STP Fine: एसटीपी की खामियों पर सोसाइटी को दोबारा जुर्माना, कुल बकाया 41.18 लाखNoida Diwali Market: दीपावली से पहले जगत फार्म, सूरजपुर और कासना के बाजारों में बढ़ी रौनकNoida Factory Damage: सेक्टर-63 की औद्योगिक इमारत में तोड़फोड़ और चोरी के आरोप में केस दर्ज

Paramount Floraville STP Fine: एसटीपी की खामियों पर सोसाइटी को दोबारा जुर्माना, कुल बकाया 41.18 लाख

Paramount Floraville STP Fine: एसटीपी की खामियों पर सोसाइटी को दोबारा जुर्माना, कुल बकाया 41.18 लाख

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) ठीक ढंग से संचालित न होने पर सेक्टर-137 स्थित पैरामाउंट फ्लोराविले सोसाइटी पर सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया। सोसाइटी पर करीब डेढ़ साल पहले भी इसी तरह की कमियां मिलने पर करीब 34 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। ऐसे में प्राधिकरण ने सोसाइटी और बिल्डर को 41 लाख रुपये जमा करने के लिए नोटिस भेजा है। प्राधिकरण के जल विभाग ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई की जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से सोसाइटी के एसटीपी का निरीक्षण कराया गया था।

जांच के दौरान पाया गया कि सोसाइटी प्रबंधन एनजीटी के नियमों का उल्लंघन कर रहा है। सीवेज को बिना शोधित किए सीधे नाले में प्रवाहित किया जा रहा था। इससे पर्यावरण प्रदूषण का खतरा बढ़ रहा था। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए प्राधिकरण की पर्यावरण सेल ने सात लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा प्राधिकरण के रिकॉर्ड में बिल्डर पैरामाउंट प्रॉपबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड पर 34 लाख 8 हजार रुपये का बकाया दर्ज है। यह बकाया जुर्माना राशि के रूप में है। करीब डेढ़ साल पहले एसटीपी के ठीक ढंग से काम नहीं करने पर यह जुर्माना लगाया गया था। उस समय भी सीवेज को सीधे नाले में बहाया जा रहा था। प्राधिकरण ने इसकी सूचना पहले भी संबंधित विभाग को पत्रों के माध्यम से दी थी। अब प्राधिकरण ने पर्यावरण सेल और जल विभाग की ओर से कुल 41 लाख 18 हजार रुपये की वसूली सुनिश्चित कराने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पत्र लिखा है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सोसाइटी के एसटीपी की नियमित निगरानी की जाए कि ठीक ढंग से संचालित हो रहा है या नहीं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

avinash

संबंधित खबरें