Parthala Mobile Snatching: बाइक टैक्सी से जा रही महिला अधिवक्ता का मोबाइल छीना, जांच शुरू
नोएडा। सेक्टर-122 स्थित पर्थला फ्लाईओवर के पास रविवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक टैक्सी से जा रही महिला अधिवक्ता से मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-113 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-16बी स्थित निराला एक्पायर सोसाइटी निवासी तुबा खान ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं। वह रविवार रात करीब 10 बजे नोएडा से ग्रेटर नोएडा अपने घर जा रही थीं। उन्होंने घर जाने के लिए बाइक टैक्सी बुक की थी। इसी बीच पर्थला फ्लाईओवर पार करने के बाद बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे।
आरोप है कि बदमाशों ने जबरन उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और भाग गए। पुलिस मोबाइल आईएमईआई नंबर से लोकेशन ट्रेश करने की कोशिश कर रही है। साथ ही बदमाशों की पहचान जुटाकर तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है।

