Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Greater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापसNew Noida Master Plan: 80 गांवों में जमीन की मैपिंग शुरू, 361 किसानों की सहमतिParthala Mobile Snatching: बाइक टैक्सी से जा रही महिला अधिवक्ता का मोबाइल छीना, जांच शुरूNoida Industrial Lease Dispute: लीज पर दी औद्योगिक संपत्ति को नुकसान और 91 लाख किराया बकाया होने का आरोपYamuna Expressway Bus Shelter: यमुना एक्सप्रेसवे के 36वें किलोमीटर पर दोनों तरफ बनेंगे बस शेल्टरParamount Floraville STP Fine: एसटीपी की खामियों पर सोसाइटी को दोबारा जुर्माना, कुल बकाया 41.18 लाखNoida Diwali Market: दीपावली से पहले जगत फार्म, सूरजपुर और कासना के बाजारों में बढ़ी रौनकNoida Factory Damage: सेक्टर-63 की औद्योगिक इमारत में तोड़फोड़ और चोरी के आरोप में केस दर्ज

मेट्रो ट्रेन में घूमते नजर आये नोएडा प्राधिकरण सीईओ

बनाई गई हैं कई योजनाएं
बनाई गई हैं कई योजनाएं

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डा. लोकेश एम शुक्रवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली एक्वा मेट्रो ट्रेन में सफर करते देखा गया। नोएडा के देखने वालों ने कहा कि यह एक सुखद पहल है।

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डा. लोकेश एम नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो ट्रेन चलाने वाली कंपनी नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक भी हैं। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की आर्थिक सेहत अच्छी नहीं है। नोएडा मेट्रो की आर्थिक सेहत सुधारने के मकसद से एमडी लोकेश एम कड़े प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एमडी डा लोकेश एम नोएडा मेट्रो रेल में सफर करते नजर आए। उन्होंने अलग-अलग स्टेशनों पर अनेक प्रकार की व्यवसायिक गतिविधियों को चलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

बनाई गई हैं कई योजनाएं
नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की आर्थिक सेहद को सुधारने के लिए एमडी डा0 लोकेश एम ने कई योजनाएं बनाई हैं। इनमें एनएमआरसी की खाली पड़ी जगह पर क्यूसेक खोलने, सेक्टर-83 मेट्रो स्टेशन पर आईटी कंपनियों, फिटनेस सेंटर और अन्य एक्टिीविटी को जगह देने के अलावा आउटडोर और मेट्रो के अंदर विज्ञापन देने की योजना को लागू कर राजस्व बढ़ाने की योजना भी शामिल है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *