पुलिस कमिश्नर समेत कई अफसरों ने किया वृक्षारोपण

अमर सैनी

नोएडा। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह सोमवार को पुलिस लाइन में सभी अफसरों के साथ “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने और अन्य अफसरों ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर ने सभी जनपदवासियों को अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें अमूल्य जीवन देते हैं तथा प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करना अति आवश्यक है। सभी नागरिकों को मिलकर अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करना होगा ताकि स्वच्छ वायु प्राप्त हो और ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन आदि जैसी समस्याओं को कम किया जा सके। वृक्ष हमें स्वच्छ वायु एवं बेहतर जीवन तो देते ही हैं साथ ही पर्यावरण का संतुलन भी बनाए रखते हैं। वहीं इस कार्यक्रम के पुलिस लाइन/पुलिस मुख्यालय, सभी थानों और कार्यालयों में लगभग 12,600 वृक्ष लगाए जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर ने रिजर्व पुलिस लाइन कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर का निरीक्षण करते हुए परिवहन शाखा, परेड ग्राउंड आदि स्थानों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा साफ-सफाई एवं समुचित व्यवस्था के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर मुख्यालय बबलू कुमार सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img