Delhi Crime: चोरी के वाहनों से अन्य झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले दो वाहन चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi Crime: चोरी के वाहनों से अन्य झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले दो वाहन चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

बाहरी दिल्ली की पश्चिम विहार वेस्ट पुलिस टीम ने 2 सक्रिय वाहन चोर एवं झपटमार को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी पहले तो वाहनों की चोरी को अंजाम दिया करते थे उसके बाद इसी वाहन से अन्य झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया करते थे. पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के बाद 11 मामलों को भी सुलझाया है. दरअसल बाहरी जिला पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त अमित वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिम विहार वेस्ट की पुलिस टीम को दो व्यक्तियों के आने की गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद दो अलग अलग टीमों का गठन किया गया. एक पुलिस टीम ने निहाल विहार के पास जाल बिछाया और एक संदिग्ध को पकड़ लिया, जिसकी पहचान रोहन के रूप में हुई. पुलिस टीम ने उसकी निशानदेही पर 4 मोटरसाइकिल और 2 स्कूटी बरामद की गई.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img