Delhi Elections: शाहदरा विधानसभा में सीमापुरी के लोगों ने आम आदमी पार्टी पर उठाए सवाल

Delhi Elections: शाहदरा विधानसभा में सीमापुरी के लोगों ने आम आदमी पार्टी पर उठाए सवाल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा विधानसभा के पुरानी सीमापुरी इलाके में लोगों ने आम आदमी पार्टी के विधायक रामनिवास गोयल पर पिछले 10 साल में क्षेत्र में कोई विकास कार्य न करने का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि अस्पताल और स्कूलों की हालत खस्ताहाल है। पीने के पानी की किल्लत इतनी बढ़ गई है कि सीमापुरी के लोग अब यूपी के शहीद नगर से पानी लेकर आते हैं। सड़कों की हालत भी बेहद खराब है। महिलाओं ने बताया कि आप सरकार ने बुजुर्गों की पेंशन और मुफ्त बिजली-पानी के वादे किए, लेकिन न तो पेंशन मिली और न ही साफ पानी।

लोगों ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने शराब और जल बोर्ड में बड़े घोटाले किए। ₹2100 की योजना को भी झूठा वादा करार दिया। स्थानीय महिलाओं ने साफ कहा कि उन्हें मुफ्त बिजली-पानी नहीं, बल्कि साफ पानी चाहिए। इस बार सीमापुरी के लोग बदलाव की बात कर रहे हैं और भाजपा के उम्मीदवार को पूर्ण बहुमत से जिताकर सरकार बनाने का समर्थन कर रहे हैं। उनका कहना है कि भाजपा ही उनकी समस्याओं का समाधान कर सकती है।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img