Politicsउत्तर प्रदेशहरियाणा

जनता बीजेपी को हराकर इंडिया गठबंधन को जिताने का मन बना चुकी है: भूपेंद्र हुड्डा

अलीगढ़ से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजेंदर सिंह का नामांकन करवाने पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा

अलीगढ़ से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजेंदर सिंह का नामांकन करवाने पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा

चंडीगढ़, 3 अप्रैलः ( कोमल रमोला ) पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजेंदर सिंह का नामांकन करवाने पहुंचे। विजेंदर सिंह समाजवादी पार्टी की ओर से चुनाव मैदान में हैं। इस मौके पर हुड्डा के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान, पूर्व मंत्री जयप्रकाश, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व विधायक करण सिंह दलाल और हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज भी मौजूद रहे।

अपनी प्रतिक्रिया देते हुए हुड्डा ने अलीगढ़ से विजेंदर सिंह की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह हरियाणा में बीजेपी के विरुद्ध बदलाव की लहर चल रही है। इसी तरह की लहर उत्तर प्रदेश में भी महसूस की जा सकती है। जनता बीजेपी को हराकर इंडिया गठबंधन को जीतने का मन बना चुकी है। क्योंकि मौजूदा सरकार ने 2014 में किए गए वादों को अमलीजामा नहीं पहनाया। ना यह सरकार किसानों की आय डबल कर पाई, ना हर गरीब को मकान मिला और ना ही महंगाई से कोई राहत मिली। आज महंगाई और बेरोजगारी ने तमाम रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जनता इन्हीं आधारभूत मुद्दों को ध्यान में रखते हुए वोट करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players