Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Train Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामदMedical Negligence: ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव में इंजेक्शन लगने के बाद महिला की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्तीInvestment Fraud: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा देकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महिला से 5.87 लाख रुपये की ठगीStolen Steel Theft: चोरी का सरिया गाजियाबाद के कबाड़ी को बेचते थे बदमाश, पूछताछ में 16 वारदातों का खुलासाHit and Run: ग्रेटर नोएडा में छह साल पुरानी सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज, बाइक सवार युवक की हुई थी मौतIllegal Weapon: ग्रेटर नोएडा के शारदा गोलचक्कर पर अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारPolice Encounter: नोएडा के सेक्टर-58 में दिल्ली के बदमाश का हाफ एनकाउंटर, चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

रीवा के एक रिसॉर्ट में भी पढ़वाया था पेपर
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा लीक मामले में बुधवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली

अमर सैनी

नोएडा: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा लीक मामले में बुधवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली। नोएडा एसटीएफ की टीम ने पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ की एक अन्य टीम भी आरोपी की तलाश कर रही थी, लेकिन सफलता नोएडा एसटीएफ को मिली। गिरफ्तार आरोपी पहले भी कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक कर चुका है। पुलिस पिछले कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। नोएडा एसटीएफ ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
रीवा के एक रिसॉर्ट में भी पढ़वाया था पेपर
राजीव ने एसटीएफ को बताया कि उसने गुरुग्राम के अलावा रीवा के एक रिसॉर्ट में अपने गैंग के साथ पेपर पढ़वाया था। वह पहले भी NHM घोटाले में ग्वालियर और यूपी टेट पेपर लीक में कौशांबी से जेल जा चुका है। अभी तक एसटीएफ इस मामले में 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

एसटीएफ एएसपी का बयान
एसटीएफ एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि 2 अप्रैल की शाम एसटीएफ को इनपुट मिला था कि पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक कराने वाला आरोपी राजीव नयन मिश्रा मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में है। इसके बाद एसटीएफ ने मेरठ की लोकल पुलिस को सूचना दी और खुद मौके पर पहुंची। इसके बाद घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *