परिषदीय विद्यालयों में चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा

अमर सैनी

नोएडा। परिषदीय विद्यालयों को साफ बनाने के लिए स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जाएगा। इस दौरान सभी शिक्षक और छात्र मिलकर विद्यालय की साफ-सफाई करेंगे। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। परिषदीय विद्यालयों में हर वर्ष स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जाता है। इस बार एक सितंबर से परिषदीय विद्यालयों में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू किया जाएगा। जनपद में 511 परिषद विद्यालय है। इस दौरान 15 दिनों तक साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इन 15 दिन सभी छात्र और शिक्षक मिलकर विद्यालय की साफ-सफाई करेंगे, जिससे विद्यालय का वातावरण और साफ हो सकेगा। इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी भी विद्यालयों में जाकर बच्चों को स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूक करेंगे, जिससे वह विद्यालय ही नहीं अपने घर के आसपास भी साफ सफाई पर ध्यान दें। साथ ही वह भी विद्यालयों में जाकर साफ-सफाई में सहयोग करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। जिसके लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि अपने आसपास साफ सफाई रखना बेहद ही जरूरी है। जिसके लिए सभी परिषदीय विद्यालयों में स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जाएगा, जो कि एक सितंबर से शुरू होगा। इस दौरान शिक्षक और छात्र मिलकर विद्यालय की साफ सफाई करेंगे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img