उत्तर प्रदेशराज्य

Noida: पैरामाउंट फ्लोराविले सोसाइटी के निवासियों को मिलेगा घर का मालिकाना हक, रजिस्ट्री शुरू होने से खुशी का माहौल

Noida: पैरामाउंट फ्लोराविले सोसाइटी के निवासियों को मिलेगा घर का मालिकाना हक, रजिस्ट्री शुरू होने से खुशी का माहौल

नोएडा। सेक्टर-137 स्थित पैरामाउंट फ्लोराविले सोसाइटी के हजारों निवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से अपने फ्लैट की रजिस्ट्री और मालिकाना हक का इंतजार कर रहे लोगों को अब उनका सपना पूरा होता नजर आ रहा है। सोसाइटी के बिल्डर द्वारा नोएडा प्राधिकरण का समस्त बकाया जमा कर दिए जाने के बाद प्राधिकरण ने फ्लैटों की रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे सोसाइटी में रहने वाले लोगों में खुशी की लहर है और वर्षों से चली आ रही अनिश्चितता खत्म हो गई है।

इस उपलब्धि की खुशी में गुरुवार को सोसाइटी परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में निवासियों ने भाग लिया। फ्लोराविले सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एपी सिंह ने बताया कि बिल्डर पर नोएडा प्राधिकरण का जो भी बकाया था, वह अब पूरी तरह जमा कर दिया गया है। इसके बाद प्राधिकरण ने रजिस्ट्री पर लगी रोक हटा दी है और फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यह दिन सोसाइटी के निवासियों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि वर्षों से लोग बिना रजिस्ट्री के अपने ही घरों में रह रहे थे।

एसोसिएशन के महासचिव एनके यादव ने बताया कि पैरामाउंट फ्लोराविले सोसाइटी में कुल 1520 फ्लैट हैं और वर्ष 2015 से लोग यहां रहना शुरू कर चुके थे। शुरुआती कुछ वर्षों तक फ्लैटों की रजिस्ट्री होती रही, लेकिन बाद में बिल्डर द्वारा प्राधिकरण का बकाया जमा न किए जाने के कारण रजिस्ट्री की प्रक्रिया रोक दी गई थी। इससे सैकड़ों परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अब बकाया जमा होने के बाद न केवल रजिस्ट्री की प्रक्रिया दोबारा शुरू हो गई है, बल्कि सोसाइटी को ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (ओसी) और कंप्लीशन सर्टिफिकेट (सीसी) भी मिल चुका है।

निवासियों का कहना है कि फिलहाल सोसाइटी का संचालन बिल्डर की देखरेख में किया जा रहा है और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। हालांकि, लोगों की मांग है कि नोएडा प्राधिकरण सोसाइटी परिसर में विशेष कैंप लगाकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया को तेज करे, ताकि सभी फ्लैट मालिकों को जल्द से जल्द उनका कानूनी मालिकाना हक मिल सके। खासतौर पर महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने रजिस्ट्री के लिए कैंप लगाने की मांग को जोर-शोर से उठाया है।

इस अवसर पर सोसाइटी के कई प्रमुख निवासी और प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें एपी सिंह, एनके यादव, सुभाष खट्टर, विनोद मंगल, योगेश अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, संजय महाजन, आभा जौहरी, शारदा यादव, बीना कौल, कमलेश सहित अन्य लोग शामिल रहे। पैरामाउंट ग्रुप की ओर से मुनीश शर्मा, जबकि फैसिलिटी टीम से परवेश पाठक, ओमदत्त शर्मा, रविंद्र चौधरी और मान सिंह भी मौजूद रहे। सभी ने इस फैसले को सोसाइटी के भविष्य के लिए अहम बताते हुए इसे निवासियों की बड़ी जीत करार दिया।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players