Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Asif Qureshi Murder: दिल्ली के निजामुद्दीन में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के भाई आसिफ की हत्या

Asif Qureshi Murder: दिल्ली के निजामुद्दीन में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के भाई आसिफ की हत्या

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके से बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जंगपुरा भोगल बाजार लेन में मामूली पार्किंग विवाद ने हत्या का रूप ले लिया, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह वारदात रात करीब 11 बजे तब हुई जब आसिफ ने पड़ोसी की स्कूटी को गेट से हटाकर साइड में लगाने को कहा।

मृतक की पत्नी के मुताबिक, उनके पति थककर काम से लौटे थे और घर के बाहर स्कूटी खड़ी देखकर उन्होंने पड़ोसी से उसे हटाने को कहा। इस पर पड़ोसी ने न सिर्फ गाली-गलौज शुरू कर दी बल्कि तेज धारदार नुकीली चीज से आसिफ पर हमला कर दिया। घायल आसिफ को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि यह हमला जानबूझकर किया गया है। एक रिश्तेदार जावेद ने बताया कि आसिफ के साथ पहले भी दो बार जानबूझकर झगड़े किए गए थे। यह तीसरा मौका था जब उस पर हमला हुआ और इस बार उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज करते हुए तेजी से कार्रवाई की है। निजामुद्दीन थाने की पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान 19 वर्षीय उज्ज्वल और 18 वर्षीय गौतम के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई हैं और मृतक के घर के पास ही रहते हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि झगड़े के दौरान एक आरोपी ने आसिफ की छाती में ‘पोकर’ जैसी नुकीली चीज घोंप दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें