पहले रनवे का इंटरनल फ्रिक्शन टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा, विमानों का ट्रायल होगा शुरू

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले रनवे का इंटरनल फ्रिक्शन टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। टेस्ट के दौरान कार के जरिए यह पता लगाया गया है कि रनवे की ऊपरी परत किसी भी मौसम में विमानों की उड़ान और लैंडिंग के लिए सुरक्षित है या नहीं। हालांकि इसके सफलतापूर्वक पूरा होने पर टीम ने खुशी जताई है। अब जल्द ही रनवे पर विमानों का ट्रायल भी शुरू किया जा सकेगा।

जानकारी के मुताबिक रनवे पर उड़ानों का ट्रायल अक्टूबर या नवंबर में शुरू होने की संभावना है। 15 जुलाई को विकासकर्ता कंपनी ने दिसंबर में उड़ानें शुरू करने की कार्ययोजना पेश करने पर सहमति जताई है। 29 सितंबर 2024 से एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होना प्रस्तावित थीं। इसके लिए तैयारियां चल रही थीं। हालांकि अब दिसंबर तक उड़ानें शुरू करने पर सहमति बनी है। पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने 28 जून को निर्माणाधीन साइट पर जाकर मौका मुआयना किया था। ऐसे में रनवे के परीक्षण का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। रनवे के एक हिस्से पर प्रारंभिक फ्रिक्शन टेस्ट सफलतापूर्वक किया गया है। फ्रिक्शन टेस्ट यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है कि रनवे की ऊपरी परत सभी मौसम की स्थिति में विमान लैंडिंग और टेकऑफ के लिए सुरक्षित है। वीडियो में रनवे पर एक कार भी चलती हुई देखी जा सकती है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img