Noida weather update: नोएडा में 29 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी धूल भरी आंधी, हल्की बारिश और 45 डिग्री तक तापमान बढ़ने की चेतावनी

Noida weather update: नोएडा में 29 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी धूल भरी आंधी, हल्की बारिश और 45 डिग्री तक तापमान बढ़ने की चेतावनी

नोएडा और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव हो सकता है। तेज धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसकी वजह पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय मौसम प्रणाली को माना जा रहा है।

शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं हवा में नमी की मात्रा करीब 37 प्रतिशत रहने से उमस भी बढ़ेगी। सुबह हल्के बादल दिखाई दिए, लेकिन दोपहर तक तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 24 से 29 मई तक हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रात में भी गर्म हवाएं चलने और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक रहने की संभावना है, जिससे लोगों को राहत कम मिलेगी।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, अधिक मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लेने तथा हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img