Greater Noida crime: ग्रेटर नोएडा में लापता किशोर का शव मिलने से सनसनी तीन दिन से गायब था 15 वर्षीय गोपाल, सिर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका

Greater Noida crime: ग्रेटर नोएडा में लापता किशोर का शव मिलने से सनसनी तीन दिन से गायब था 15 वर्षीय गोपाल, सिर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका

ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन से लापता 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बनवारी बांस गांव निवासी गोपाल के रूप में हुई है। किशोर का शव शनिवार सुबह पास के गांव रोही स्थित एक खाली कमरे से बरामद किया गया।

परिजनों के अनुसार गोपाल 21 मई से लापता था। परिवार ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर शुक्रवार को जेवर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस भी किशोर की तलाश में जुटी हुई थी।

शनिवार सुबह सूचना मिली कि रोही गांव के एक कमरे में एक किशोर का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने शव की पहचान गोपाल के रूप में की। पुलिस के मुताबिक किशोर के सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं और कमरे में काफी मात्रा में खून फैला हुआ था।

मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जेवर कोतवाली प्रभारी Sanjay Singh ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img