उत्तर प्रदेशराज्य

Noida: स्वयंसेवकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

Noida: स्वयंसेवकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

नोएडा। सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गिझौड़ गांव में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के छठे दिन मंगलवार को यातायात एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रोड सेफ्टी सेल इंचार्ज कपिल कुमार ने स्वयंसेवकों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान स्वयंसेवकों को शपथ दिलाई गई कि वे इन नियमों को अपने घर, परिवार और पड़ोस में भी साझा करेंगे।
कार्यक्रम के बाद स्वयंसेवकों ने गांव में जाकर ग्रामवासियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहित वशिष्ठ के मार्गदर्शन में हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिखा दीक्षित ने कार्यक्रम का संचालन किया।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button