Noida vehicle theft: बड़े वाहनों की चोरी कर पार्ट्स बेचने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

 Noida vehicle theft: बड़े वाहनों की चोरी कर पार्ट्स बेचने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

नोएडा में एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय एक बड़े वाहन चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए थाना फेस-2 पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह कॉमर्शियल बड़े वाहनों की चोरी कर उन्हें किराये के गोदाम में काटता था और उनके अलग-अलग पार्ट्स दिल्ली सहित कई इलाकों में बेचकर अवैध रूप से मोटा मुनाफा कमाता था। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा के विभिन्न थानों में करीब 20 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना फेस-2 पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर सलमान पुत्र छोटन और भानू चौधरी पुत्र सुनील को सेक्टर-82 कट भंगेल के पास गंदे नाले के समीप से गिरफ्तार किया। पूछताछ और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के तीन बड़े कॉमर्शियल वाहन बरामद किए, जिनमें एक टाटा गुड्स कैरियर ट्रक, एक बोलेरो मैक्सिट्रक महिंद्रा पिकअप और दो केबिन शामिल हैं। इसके अलावा वाहन काटने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जैसे दो ऑक्सीजन गैस सिलेंडर, दो एलपीजी सिलेंडर (घरेलू और कॉमर्शियल), दो गैस कटर और अन्य औजार भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी इंडस्ट्रियल एरिया और सड़कों के किनारे खड़े कॉमर्शियल वाहनों की पहले रेकी करते थे। इसके बाद मौका पाकर वाहन चोरी कर लेते और उन्हें हापुड़ जिले के ग्राम दीनानाथपुर पुठ्ठी स्थित एक किराये के गोदाम में ले जाते थे। इस गोदाम को आरोपियों ने 50 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर लिया हुआ था, ताकि वहां चोरी के वाहनों को काटकर उनके पार्ट्स अलग-अलग किए जा सकें और किसी को शक न हो। इसके बाद वाहन के पार्ट्स दिल्ली के विभिन्न इलाकों में बेच दिए जाते थे और उससे मिली रकम को गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने अन्य साथियों फकरुद्दीन उर्फ फकरू, फरमान उर्फ मुल्ला, यूनुस, कलाम और उसके भाई साजिम के नाम भी उजागर किए हैं। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह पहले भी सूरजपुर थाना क्षेत्र, दिल्ली और अन्य स्थानों से बड़े वाहनों की चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। फिलहाल पुलिस गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img