उत्तर प्रदेशराज्य

Central Noida Crime: सेंट्रल नोएडा में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 6 शातिर आरोपी गिरफ्तार

Central Noida Crime: सेंट्रल नोएडा में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 6 शातिर आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

सेंट्रल नोएडा के थाना सेक्टर-63 पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर छह शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 14 मोटरसाइकिलें और एक ऑटो बरामद किया गया है, जिससे पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राखू सक्सेना उर्फ टीटू, विपिन, अभिषेक, पवन, सुन्दरम और समीर अंसारी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये आरोपी अलग-अलग जिलों और राज्यों से जुड़े हुए थे और नोएडा, गाजियाबाद समेत आसपास के इलाकों से वाहन चोरी कर उन्हें दूसरे राज्यों में खपाते थे।

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी लंबे समय से सक्रिय थे और संगठित तरीके से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह के अन्य सदस्य कौन-कौन हैं और चोरी के वाहनों को किन-किन जगहों पर बेचा जाता था।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है और गिरोह के पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए आगे की कार्रवाई जारी है। इस खुलासे के बाद वाहन चोरों में हड़कंप मचा हुआ है।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Related Articles

Back to top button