उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Valentine Tragedy: 15 साल पुराना इश्क खत्म, सुसाइड नोट में लिखा रेखा मुझसे शादी नहीं कर रही

Noida Valentine Tragedy: 15 साल पुराना इश्क खत्म, सुसाइड नोट में लिखा रेखा मुझसे शादी नहीं कर रही

नोएडा। प्यार के दिन मोहब्बत की एक दर्दनाक कहानी का अंत हो गया। वैलेंटाइन डे के मौके पर सेक्टर-107 क्षेत्र में खड़ी एक कार के भीतर प्रेमी-प्रेमिका के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि 15 साल पुराने रिश्ते का यह अंत बेहद खौफनाक तरीके से हुआ, जहां प्रेमी ने पहले प्रेमिका को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मारकर जीवन समाप्त कर लिया।

शनिवार दोपहर पुलिस को दादरी रोड पर एक संदिग्ध कार खड़ी होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कार अंदर से लॉक थी। जब शीशा तोड़कर जांच की गई तो आगे की सीट पर युवक और युवती खून से लथपथ हालत में मिले। दोनों के सिर में गोली लगी थी। युवक के हाथ में पिस्टल बरामद हुई और कार से दो खोखे भी मिले।

मृतकों की पहचान सुमित (32), निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली, और रेखा (26), निवासी सलारपुर, सेक्टर-101 नोएडा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले 12 से 15 वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे और प्रेम संबंध में थे। दोनों की स्कूलिंग साथ हुई थी और लंबे समय से शादी की योजना बना रहे थे। हालांकि परिवारों के बीच सहमति नहीं बन पा रही थी। सूत्रों के मुताबिक, युवक का परिवार शादी के लिए तैयार था, लेकिन युवती के परिवार की असहमति के कारण रिश्ते में तनाव बढ़ गया था।

पुलिस को कार से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है, “रेखा मुझसे शादी नहीं कर रही है…”। इस नोट के आधार पर पुलिस प्रथम दृष्टया इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मर्डर-सुसाइड मान रही है। बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले युवक ने युवती को संदेश भेजा था कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। इसके बाद दोनों घर से लापता हो गए थे।

हालांकि मृतक युवक के परिजनों ने पूरे मामले में साजिश की आशंका जताई है और युवती के परिवार पर शक व्यक्त किया है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और कार को कब्जे में ले लिया गया है।

इस मामले पर नोएडा के डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि कार से युवक-युवती के शव और एक पिस्टल बरामद हुई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

वैलेंटाइन डे पर सामने आई इस घटना ने एक बार फिर प्रेम संबंधों में बढ़ते तनाव और सामाजिक दबाव के गंभीर परिणामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players