राज्यउत्तर प्रदेश

Noida: नोएडा गर्मियों में बिजली कटौती रोकने 27 हजार ट्रांसफार्मरों की जांच शुरू

Noida: नोएडा गर्मियों में बिजली कटौती रोकने 27 हजार ट्रांसफार्मरों की जांच शुरू

नोएडा जिले में इस बार गर्मियों में बिजली कटौती की समस्या से बचने के लिए विद्युत निगम ने 27,500 से अधिक ट्रांसफार्मरों की जांच और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। इसमें 63 केवीए से 650 केवीए तक के ट्रांसफार्मर शामिल हैं।

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता (तकनीकी) विवेक कुमार पटेल ने बताया कि सभी ट्रांसफार्मरों की GPS मैपिंग भी की जा रही है। भविष्य में यदि किसी ट्रांसफार्मर में कोई खामी आती है तो संबंधित कर्मचारियों से जवाब-तलब किया जाएगा।

गर्मी को ध्यान में रखते हुए यह कार्य शुरू किया गया है और उम्मीद है कि 15 फरवरी तक मरम्मत कार्य पूरा हो जाएगा। यह कदम जिले में बिजली आपूर्ति को स्थिर बनाए रखने और आम जनता को गर्मियों में बिजली कटौती से बचाने के लिए उठाया गया है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button