Noida: नोएडा सेक्टर-51 में सीवर मैनहॉल में धमाका, लोग सहम गए

Noida: नोएडा सेक्टर-51 में सीवर मैनहॉल में धमाका, लोग सहम गए

नोएडा के सेक्टर-51 होशियारपुर गांव में गली नंबर-5 में सीवर के मैनहॉल में धमाका हो गया। धमाके से मैनहॉल का ढक्कन लगभग एक से दो फीट ऊपर उठ गया, जिससे आसपास के लोग डर गए और तुरंत प्राधिकरण को सूचना दी।

ग्रामीणों के अनुसार, गली नंबर-5 में स्थित मकान के सीवर मैनहॉल में गुरुवार को गैस बनने के कारण ब्लास्ट हुआ और आग का गोला दिखाई दिया। हालांकि, हादसे में किसी को चोट नहीं आई।

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने प्राधिकरण से सीवर लाइन की सफाई कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने की मांग की। शिकायत मिलने पर प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और मैनहॉल की सफाई कर समस्या का अस्थायी समाधान किया। अधिकारियों ने बताया कि समस्या का संज्ञान लिया गया है और आवश्यक कार्रवाई जारी है।

शहर के सेक्टर-50 और सेक्टर-51 में पहले से ही सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img