Noida Road Accidents: नोएडा में सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Noida Road Accidents: नोएडा में सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

नोएडा। शहर में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-15ए निवासी अन्नू दास ने फेज-1 थाना पुलिस को बताया कि उनके पति सागर दास 23 नवंबर की शाम ई-रिक्शा से जा रहे थे। डीएनडी की तरफ से आने वाले मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास अचानक एक कार चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में सागर दास और दो अन्य लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान सागर दास की मौत हो गई।

वहीं, अगापुर गांव निवासी गुड्डू कुमार महतो के पिता कल्लू महतो 20 नवंबर की शाम सेक्टर-100 के पास पैदल जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

तीसरा हादसा सेक्टर-40 जाने वाले मार्ग पर हुआ। देव पांडेय के पिता मुकेश कुमार पांडेय रात ड्यूटी समाप्त करके घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में भी उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने सभी घटनाओं की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की सतर्कता पर जोर देने की बात कही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img