Noida International Airport: चार दिसंबर तक जारी होगा नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का एयरोड्रम लाइसेंस

Noida International Airport: चार दिसंबर तक जारी होगा नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का एयरोड्रम लाइसेंस

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजारापु राम मोहन नायडू ने बृहस्पतिवार दोपहर नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का निरीक्षण किया। दोनों नेताओं ने एनआईए, ब्यूरो ऑफ सिविल एविशन सिक्योरिटी (बकास), यमुना प्राधिकरण और नागर विमानन महानिदेशालय के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में तय किया गया कि 2 दिसंबर को बकास की एनओसी रिपोर्ट पेश होगी, 4 दिसंबर तक डीजीसीए से एयरोड्रम लाइसेंस जारी किया जाएगा, 15 दिसंबर तक प्रधानमंत्री का समय लेकर उद्घाटन कराया जाएगा और 31 दिसंबर तक हवाई अड्डे पर कॉमर्शियल फ्लाइट संचालन शुरू होगा।

मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब 1:30 बजे हवाईअड्डे पर उतरा। केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू, डीजी फैज अहमद किदवई, यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह, बकास के मुख्य सुरक्षा अधिकारी और एनआईए के अधिकारी भी निरीक्षण में शामिल थे। उन्होंने हवाई पट्टी और यात्री टर्मिनल का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी तैयारियों और अन्य जरूरी सुविधाओं की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया: सुरक्षा जांच के बाद एयरोड्रम लाइसेंस जारी करना, हवाई अड्डे का उद्घाटन और विमानों का संचालन। अधिकारियों ने हवाई अड्डे से संबंधित अपनी रिपोर्ट पेश की और सभी आवश्यक तैयारियों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले सुरक्षा जांच पूरी कर एयरोड्रम लाइसेंस जारी किया जाएगा। इसके बाद ही उद्घाटन की प्रक्रिया पूरी होगी। सीएम और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने प्रधानमंत्री कार्यालय से समय लेकर 15 दिसंबर तक उद्घाटन सुनिश्चित करने का लक्ष्य तय किया।

नोएडा हवाईअड्डे के लिए निर्धारित यह समयरेखा कॉमर्शियल फ्लाइट संचालन के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि सभी सुरक्षा, तकनीकी और प्रशासनिक तैयारी समय पर पूरी की जा रही है ताकि दिसंबर के अंत तक हवाई अड्डा पूरी तरह से परिचालन के लिए तैयार हो सके।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img