राज्यउत्तर प्रदेश

Noida Road Accident: नोएडा में भीषण सड़क हादसा, कैंटर से टकराई जगुआर, 19 वर्षीय युवती की मौत

Noida Road Accident: नोएडा में भीषण सड़क हादसा, कैंटर से टकराई जगुआर, 19 वर्षीय युवती की मौत

नोएडा के सेक्टर 49 थाना क्षेत्र में एलिवेटेड रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार जगुआर कार एक अज्ञात कैंटर से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार 19 वर्षीय युवती फलक अहमद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब जगुआर कार में सवार चार युवक-युवतियां भंगेल से अगाहपुर की ओर जा रहे थे। कार में आयुष भाटी (18), नील पवार (18), फलक अहमद (19) और अंश (18) सवार थे। कार का नंबर एचपी 11 सी 6330 बताया गया है। एलिवेटेड रोड पर आगे चल रहे एक अज्ञात कैंटर को ओवरटेक करने के प्रयास में कार चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद जगुआर सीधे कैंटर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जगुआर की ड्राइवर सीट का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। फलक अहमद को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीनों घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात कैंटर और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ लिया जाएगा और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के खतरों को उजागर कर दिया है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players