उत्तर प्रदेश : हापुड़ एसपी ने चलाई तबादला एक्सप्रेस, कई थाना प्रभारी बदले

Hapur News : हापुड़ पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जनपद की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया है। कपूरपुर थाना प्रभारी विनोद पांडेय को हापुड़ कोतवाली नगर का प्रभारी निरीक्षक बनाया है।

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने सोमवार की रात को कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया है। कपूरपुर थाना प्रभारी विनोद पांडेय को प्रभारी निरीक्षक हापुड़ कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक थाना गढ़मुक्तेश्वर मनोज कुमार को वाचक पुलिस अधीक्षक, प्रभारी निरीक्षक थाना हापुड़ देहात पटनीश कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना साईबर अपराध बनाया गया है।

प्रभारी निरीक्षक थाना साईबर अपराध को प्रभारी साइबर सेला, प्रभारी गढ़ मेला सेल नीरज कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना हापुड़ देहात, वाचक पुलिस अधीक्षक रघुराज सिंह को थाना प्रभारी कपूरपुर, प्रभारी निरीक्षक थाना हापुड़ कोतवाली देवेंद्र बिष्ट को थाना प्रभारी गढ़मुक्तेश्वर बनाया है।

पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि जनपद की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह निर्णय लिया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img