राज्यउत्तर प्रदेश

Noida: नोएडा पुलिस ने मनाया FDRC का वार्षिक दिवस, बदलेगा परिवारिक विवादों के समाधान का तरीका

Noida: नोएडा पुलिस ने मनाया FDRC का वार्षिक दिवस, बदलेगा परिवारिक विवादों के समाधान का तरीका

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह FDRC (फैमिली डिस्प्यूट रेजोल्यूशन क्लीनिक) के पहले वार्षिक कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान 200 से ज्यादा शिकायतों का निस्तारण किया गया। पुलिस के अनुसार, एक वर्ष में केवल 6.5% मामलों में ही FIR दर्ज करनी पड़ी, जिससे क्लीनिक की सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

FDRC को लेकर पुलिस कमिश्नरेट और निजी यूनिवर्सिटी के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) साइन किया गया है। इसके तहत सेक्टर 125 स्थित निजी यूनिवर्सिटी में FDRC क्लीनिक संचालित किया जाएगा, जहां परिवारिक विवादों के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इसके अलावा, जिले में ‘ऑपरेशन अपराजिता’ लॉन्च किया गया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने रेप सर्वाइवर्स के लिए नई पहल करते हुए जल्द ही काउंसलिंग सेंटर खोलने की घोषणा की है। इस सेंटर में ट्रॉमा-सेंट्रिक पुलिसिंग के तहत पीड़िताओं और उनके परिवारों की काउंसलिंग की जाएगी, जिससे उनकी मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत किया जा सके।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players