Noida: रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को PM स्वनिधि का ब्याजमुक्त लोन अब प्राधिकरण क्षेत्र में भी मिलेगा

Noida: रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को PM स्वनिधि का ब्याजमुक्त लोन अब प्राधिकरण क्षेत्र में भी मिलेगा

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। शासन स्तर से मंजूरी मिलने के बाद अब इन्हें भी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध होगा। यह सुविधा नगर पालिका और नगर पंचायतों में पहले से लागू थी, लेकिन नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में अब तक लागू नहीं थी।

दरअसल, रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं ने जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) को ज्ञापन देकर इस सुविधा की मांग की थी। डूडा विभाग के तहत यह व्यवस्था अब प्राधिकरण क्षेत्र में भी लागू होगी। योजना के तहत विक्रेताओं को 10 हजार रुपये तक का ऋण मिलेगा, जिस पर कोई ब्याज नहीं लगेगा। ऋण का भुगतान आसान किश्तों में किया जा सकेगा।

इस क्षेत्र में शहरीकरण के बाद रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं की संख्या लगातार बढ़ी है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में लगभग पांच सौ से अधिक सेक्टर और सोसाइटियों में 25 हजार से ज्यादा विक्रेता अपने कारोबार से परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। डूडा विभाग के अनुसार, इस बार शासन ने योजना के तहत कुल 45 हजार विक्रेताओं को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें नोएडा में 31 हजार और ग्रेटर नोएडा में पांच हजार विक्रेता शामिल होंगे।

इस नई पहल से रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा और उनके आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना बढ़ेगी। इससे छोटे व्यवसायियों को अपने कारोबार को बढ़ाने और स्थिरता हासिल करने में मदद मिलेगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img