Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Crime: नाइजीरियन किरायेदार ने डिलीवरी बॉय को पीटा, सोसाइटी में हंगामा

Noida Crime: नाइजीरियन किरायेदार ने डिलीवरी बॉय को पीटा, सोसाइटी में हंगामा

नोएडा के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू हाउसिंग सोसाइटी में एक नाइजीरियन किरायेदार द्वारा डिलीवरी बॉय पर हमला करने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, थाना बिसरख क्षेत्र की इस हाईराइज सोसाइटी में शुक्रवार को डिलीवरी बॉय ने किरायेदार से पैसे की मांग की, जिस पर वह भड़क गया और उसे जमकर पीटा।

घटना के समय परिसर में मौजूद अन्य निवासियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन नाइजीरियन युवक ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया। इससे गुस्साए सोसाइटी निवासियों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और निवासियों को शांत कराया। गुस्साए लोगों ने किरायेदार को सोसाइटी से बाहर निकालने और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही पुलिस को औपचारिक शिकायत भी सौंपी गई।

सोसाइटी में रहने वाले स्थानीय लोगों ने बताया कि टावर एम के फ्लैट नंबर-102 के मालिक ने परिवार को घर देने का बहाना बनाकर नाइजीरियन युवक को किराए पर दिया। इसके बारे में मेंटेनेंस टीम को जानकारी नहीं दी गई थी। शुरू में उसे कैंसर रोगी बताया गया था, लेकिन बाद में वह परिवार सहित सोसाइटी में रहने लगा। पिछले एक वर्ष में यह किरायेदार कई निवासियों से बद्तमीजी और मारपीट कर चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

घटना के दिन डिलीवरी बॉय और किरायेदार के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि यह किरायेदार सोसाइटी के सार्वजनिक क्षेत्रों में खुलेआम धूम्रपान करता है और नियमों का पालन नहीं करता। गुरुवार रात भी उसने डिलीवरी बॉय से सामान मंगवाया, लेकिन भुगतान करने से इनकार कर दिया।

थाना बिसरख के थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला डिलीवरी बॉय और नाइजीरियन युवक के बीच विवाद का है। सोसाइटी निवासियों ने किरायेदार से फ्लैट तुरंत खाली करने की मांग की है। पुलिस ने फ्लैट मालिक से संपर्क कर उसे घर खाली कराने के निर्देश दिए हैं और मामले की निगरानी कर रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें