उत्तर प्रदेशराज्य

Greater Noida Crime: फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से बुलाकर युवक पर हमला, कई लोगों पर मारपीट का आरोप

Greater Noida Crime: फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से बुलाकर युवक पर हमला, कई लोगों पर मारपीट का आरोप

नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से युवक को बुलाकर उसके साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सलारपुर खादर निवासी रामधन भाटी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बेटे सौरभ भाटी के मोबाइल पर 7 मार्च 2026 को एक अज्ञात इंस्टाग्राम आईडी से कॉल और मैसेज आया था। उस आईडी पर सौरभ के एक परिचित दोस्त की फोटो लगी हुई थी, जिसकी वजह से उसे किसी प्रकार का संदेह नहीं हुआ। कॉल करने वाले व्यक्ति ने सौरभ को ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा अस्पताल के पास मिलने के लिए बुलाया।

बताया गया है कि सौरभ जैसे ही तय स्थान पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि नकुल नागर पुत्र अजयपाल अमीन, ऋतिक नागर पुत्र अजयपाल अमीन, दीपक नागर और नेहुल नागर पुत्रगण प्रेम सिंह नागर तथा गौरव प्रजापति उर्फ गौरव टाइगर सहित पांच से सात अन्य लोगों ने सौरभ के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। इसके बाद सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की।

मारपीट में सौरभ घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने साजिश के तहत फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर सौरभ को बुलाया और उसके साथ हमला किया।

मामले को लेकर क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल है। लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए इस तरह किसी को बुलाकर हमला करना बेहद चिंताजनक है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

इस संबंध में नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button