Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi: दिल्ली में पानी और सीवरेज सिस्टम को लेकर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

Delhi: दिल्ली में पानी और सीवरेज सिस्टम को लेकर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में पानी की समस्या और जर्जर सीवरेज सिस्टम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हर साल गर्मियों में दिल्लीवासियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती पानी की होती है और यह संकट यमुना की सफाई और सीवरेज सिस्टम से जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने दिल्ली की सभी जरूरतों का संज्ञान लिया है और अधिकारियों से इस दिशा में ठोस कदम उठाने को कहा है।

रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में आज भी कई इलाकों में 30-30 साल पुरानी सीवर पाइपलाइनों का इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि देश की राजधानी इस जर्जर सिस्टम पर कब तक निर्भर रहेगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार ने पहली बार गंभीरता से इन पाइपलाइनों को बदलने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के हर घर तक पानी पहुंचाने और पूरे शहर में पानी के समान वितरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

सीएम गुप्ता ने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि चरणबद्ध तरीके से उन सभी कॉलोनियों तक सीवरेज सिस्टम पहुंचाया जाए जहां अभी तक इसकी सुविधा नहीं है। साथ ही सभी घरों को सीवर नेटवर्क से जोड़ने का काम तेज किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार दिल्ली में पानी और सीवरेज की दशकों पुरानी समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए काम कर रही है और आने वाले समय में जनता को इसका असर दिखेगा।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें