Noida NEA election: चुनाव अधिकारी ने 50 प्रतिशत नामांकन पत्रों की जांच पूरी की

Noida NEA election: चुनाव अधिकारी ने 50 प्रतिशत नामांकन पत्रों की जांच पूरी की

नोएडा। नोएडा एंट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन (एनईए) के आगामी चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है। चुनाव अधिकारियों ने अब तक कुल आए नामांकन पत्रों में से लगभग 50 प्रतिशत की जांच पूरी कर ली है। शेष नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार तक पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद उसी शाम प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

चुनाव अधिकारी प्रदीप मेहता ने बताया कि एनईए के कुल 160 पदों के लिए चुनाव होने हैं, जिनमें से 156 पदों पर प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। इन पदों के लिए कुल 158 उम्मीदवार मैदान में हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकांश पदों पर निर्विरोध चयन तय माना जा रहा है।

केवल सेक्टर-10 और सेक्टर-67 के कार्यकारिणी सदस्यों के पदों पर ही वास्तविक मुकाबला होगा। इन दोनों सेक्टरों में चुनाव के लिए संबंधित सेक्टर के सदस्य ही मतदान कर सकेंगे। बाकी सभी पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने जाने की स्थिति में हैं।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक नामांकन पत्र की गहनता से जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 10 जनवरी तय की गई है। इसके बाद 17 जनवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img