Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Ghazipur Encounter: गाज़ीपुर में पुलिस–बदमाश मुठभेड़, दो वांटेड आरोपी घायल, तीन पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस बरामद

Ghazipur encounter today,Delhi police encounter,Crime branch encounter

Ghazipur Encounter: गाज़ीपुर में पुलिस–बदमाश मुठभेड़, दो वांटेड आरोपी घायल, तीन पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली के गाज़ीपुर इलाके में पुलिस और कुख्यात बदमाशों के बीच देर रात जोरदार मुठभेड़ देखने को मिली, जिसमें क्राइम ब्रांच की टीम ने दो वांटेड आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ में दोनों बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गए। आरोपियों की पहचान आसद अमीन उर्फ अमीन (23) निवासी चौहान बांगर, जाफराबाद और मोहम्मद दानिश (34) निवासी जाफराबाद के रूप में हुई है।

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया कि ये दोनों आरोपी दिसंबर महीने में हुए नदीम और फाजिल हत्याकांड में शामिल थे, जिसमें दोनों भाइयों पर 40 से अधिक गोलियां चलाई गई थीं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जाफराबाद थाने के वांटेड आरोपी आसद अमीन और मोहम्मद दानिश खोड़ कॉलोनी से पेपर मार्केट गाज़ीपुर होते हुए मुल्ला कॉलोनी की ओर जाने वाले हैं।

इस सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने गाज़ीपुर पेपर मार्केट इलाके में कब्रिस्तान के पीछे घेराबंदी की। जब पुलिस ने संदिग्धों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी, जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी और वे घायल हो गए। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की ओर से कुल 7 राउंड और बदमाशों की ओर से 6 राउंड फायर किए गए। मौके से बदमाशों के 6 खोखे और पुलिस के 6 खोखे बरामद किए गए।

घायल आरोपियों को तुरंत इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों आरोपी होश में हैं और पुलिस निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्टल, 11 जिंदा कारतूस और एक स्कूटी बरामद की है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है और दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी गहनता से जांच की जा रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें