उत्तर प्रदेशराज्य

Noida International Airport: जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी तेज, 28 या 29 मार्च को लोकार्पण संभव

Noida International Airport: जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी तेज, 28 या 29 मार्च को लोकार्पण संभव

नोएडा के जेवर में बन रहे Noida International Airport के बहुप्रतीक्षित लोकार्पण की तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तेजी से काम किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 या 29 मार्च को किया जा सकता है।
बताया जा रहा है कि उद्घाटन कार्यक्रम में Narendra Modi और Yogi Adityanath के शामिल होने की संभावना है। दोनों नेताओं के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इसी क्रम में जेवर विधानसभा क्षेत्र के विधायक Dhirendra Singh ने प्रस्तावित सभा स्थल और कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और आम लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने सभा स्थल की व्यवस्थाओं, पार्किंग, सुरक्षा प्रबंधन और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित और सुचारु तरीके से की जाएं।
विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट का लोकार्पण केवल एक परियोजना का उद्घाटन नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन की शुरुआत साबित होगा। एयरपोर्ट शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटन क्षेत्र को भी नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि जेवर क्षेत्र तेजी से एक वैश्विक आर्थिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। एयरपोर्ट के संचालन के बाद उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत के विकास को नई दिशा मिलेगी।
क्षेत्र के लोगों में इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। सभी की निगाहें उस दिन पर टिकी हैं जब प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में जेवर एयरपोर्ट का औपचारिक लोकार्पण किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button