Noida gangster arrested: नोएडा में दो इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, एनसीआर में लूट और वाहन चोरी की वारदातों में थे शामिल

Noida gangster arrested: नोएडा में दो इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, एनसीआर में लूट और वाहन चोरी की वारदातों में थे शामिल

नोएडा के फेज-वन थाना पुलिस ने शनिवार को 25-25 हजार रुपये के इनामी दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर एनसीआर क्षेत्र में वाहन चोरी, लूटपाट और विरोध करने पर लोगों पर जानलेवा हमला करने के आरोप हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह के सरगना के खिलाफ 10 और उसके साथी के खिलाफ छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस टीम सेक्टर-14ए स्थित शनि मंदिर के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध युवक वहां आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर दोनों भागने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनस और अमन के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक अनस बिहार के अररिया जिले के चिरोहट गांव का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली के न्यू अशोक नगर में रह रहा था। वहीं अमन सेक्टर-45 स्थित सदरपुर कॉलोनी में रहता है। जांच में सामने आया कि दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है और पुलिस पिछले कई महीनों से उनकी तलाश कर रही थी।

पुलिस जांच में पता चला कि अनस गिरोह का लीडर है और वह अपने साथी अमन के साथ मिलकर एनसीआर में लूट, चोरी और लोगों पर जानलेवा हमले जैसी घटनाओं को अंजाम देता था। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में अनस के खिलाफ 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अमन पर छह मामले दर्ज बताए गए हैं।

फेज-वन थाना पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img