Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Amity University Fire: नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में लगी आग, किताबें और दस्तावेज जले

Amity University Fire: नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में लगी आग, किताबें और दस्तावेज जले

नोएडा के सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में शुक्रवार तड़के अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग यूनिवर्सिटी के टावर-आई के ग्राउंड फ्लोर स्थित रिसेप्शन और लाइब्रेरी एरिया में लगी थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन फेज-वन से दो फायर टेंडर तुरंत यूनिवर्सिटी भेजे गए। मौके पर पहुंचने पर रिसेप्शन और लाइब्रेरी क्षेत्र से धुआं और आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। फायर कर्मियों ने तत्काल फायर एक्सटिंग्विशिंग उपकरणों और पंपिंग सिस्टम की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

इस घटना में लाइब्रेरी में रखी कई किताबें और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना सुबह के समय हुई, जब यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राएं मौजूद नहीं थे और शैक्षणिक गतिविधियां शुरू नहीं हुई थीं। इससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन दमकल विभाग और यूनिवर्सिटी प्रशासन मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी शुरू कर दी गई है।

सोशल मीडिया पर घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें टावर के अंदर धुआं भरा दिखाई दे रहा है और दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह आसपास के हिस्सों में भी फैल सकती थी। मौके पर सेक्टर-126 थाना पुलिस भी मौजूद रही।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें