Noida Crime: नोएडा में मोबाइल टावर से उपकरण चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, लोगों की सजगता से बची बड़ी वारदात

Noida Crime: नोएडा में मोबाइल टावर से उपकरण चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, लोगों की सजगता से बची बड़ी वारदात

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर से की जा रही चोरी को स्थानीय लोगों की सतर्कता ने नाकाम कर दिया। सोमवार देर रात तीन युवक टावर से आरआरयू (RRU) डिवाइस चुराकर भाग रहे थे, तभी आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मौके से चोरी किया गया उपकरण और आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है।

कासना पुलिस के अनुसार, देर रात कस्बे में लगे मोबाइल टावर पर तीनों आरोपी चोरी की योजना बनाकर पहुंचे थे। उन्होंने टावर से आरआरयू यूनिट निकाल ली और कार में रखकर भागने की कोशिश कर रहे थे। उसी दौरान कुछ लोगों को उनकी गतिविधि संदिग्ध लगी। जब उन्होंने चेक किया तो चोरी का पता चला। लोगों ने तुरंत तीनों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिलीप (निवासी ग्राम वेला सुल्तानपुर, जिला मऊ), श्रीराम (निवासी गडिया, जिला मैनपुरी) और राजकुमार (निवासी बबुवापुर, जिला मऊ) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी इस समय ग्रेटर नोएडा में किराए पर रह रहे थे और तकनीकी उपकरण चोरी कर उन्हें बेचने की फिराक में थे।

पुलिस ने बताया कि मामले में चोरी की आरआरयू डिवाइस, एक कार और अन्य सामान बरामद किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि क्या वे इससे पहले भी इसी तरह की टावर उपकरण चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img