Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश : लव मैरिज के बाद पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार

Mathura News : मथुरा के जैत थाना पुलिस ने लव मैरिज के बाद पत्नी की हत्या करने वाले पति सूरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पति सूरज के पास से अवैध तमंचा और खोखा कारतूस के साथ एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

मोटरसाइकिल से ही आरोपी पति सूरज अपनी पत्नी खुशी को लेकर गांव अल्हेपुर के पास जंगल में लेकर गया था, जहाँ तमचे से गोली मारकर हत्या कर दी। 5 साल पहले गोविंद नगर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुरी कॉलोनी में रहने वाले व्यापारी विपिन अग्रवाल की बेटी खुशी (25) ने सूरज शर्मा के साथ लव मैरिज की थी।

सूरज का घर खुशी के घर से महज 500 मीटर दूर महाविद्या कॉलोनी में था। सूरज श्री कृष्ण जन्मस्थान के पास गाइड का काम करता था। वहीं, खुशी (लिंक उपलब्ध नहीं है) की पढ़ाई करती थी। इसी दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गए और दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।

लव मैरिज के 6 महीने बाद खुशी अचानक वापस घर आ गई। उसने कहा कि सूरज उसके साथ सही व्यवहार नहीं करता। मामले को सुलझाने के प्रयास किए गए, लेकिन बात नहीं बनी। सूरज रुपयों की मांग करता था, जिससे आए दिन विवाद होता था। इसके बाद कोर्ट में तलाक का केस डाल दिया था। खुशी तभी से अपने मायके में रह रही थी।

पिता विपिन अग्रवाल ने आरोप लगाया कि सूरज ससुराल के मकान को अपने नाम कराने के लिए कहता था। वह उससे मारपीट करता था। गुरुवार को सूरज ने खुशी को फोन किया और समझौता करने की बात कही। करीब 7 बजे बेटी को घर से ले गया। इसके बाद देर रात पुलिस का फोन आया कि खुशी के गोली मार दी गई है।

घटना के खुलासे के लिए एसएसपी ने एसओजी, सर्विलांस टीम को लगाया, टीम ने थानां पुलिस के साथ कई सीसीटीवी कैमरों को देखा और टॉवर लोकेशन भी ट्रेस की। पुलिस ने आरोपी पति सूरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें