Noida Crime: नोएडा में मुठभेड़, कुख्यात मोबाइल स्नैचर और वाहन चोर गिरोह का बदमाश घायल, साथी फरार

Noida Crime: नोएडा में मुठभेड़, कुख्यात मोबाइल स्नैचर और वाहन चोर गिरोह का बदमाश घायल, साथी फरार

रिपोर्ट: अमर सैनी

बीती देर रात नोएडा पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें मोबाइल स्नैचिंग और वाहन चोरी करने वाले कुख्यात बदमाश को गोली लग गई जबकि उसका साथी फरार हो गया। घटना थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में एनआईओएस जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को दो संदिग्ध बाइक सवार दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने लगे और डिवाइडर से टकराकर गिर गए। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। इसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

घायल आरोपी की पहचान धीरेन्द्र उर्फ लम्बू उर्फ धीरज परिहार निवासी हमीरपुर, हाल छिजारसी, सेक्टर-63, नोएडा के रूप में हुई। वहीं उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी पहचान अमन के रूप में हुई है। मौके से पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए। पूछताछ में धीरेन्द्र ने खुलासा किया कि वह और अमन राहगीरों को तमंचा दिखाकर मोबाइल और नकदी लूटते थे। बरामद मोटरसाइकिल दिल्ली के तुगलकाबाद क्षेत्र से चोरी की गई थी। इसके अलावा करीब एक माह पहले दोनों ने सेक्टर-62 स्थित निरूपम वाटिका के पास आईफोन-14 भी लूटा था।

पुलिस रिकॉर्ड में धीरेन्द्र का लंबा आपराधिक इतिहास दर्ज है। उसके खिलाफ नोएडा, गाजियाबाद, आगरा और दिल्ली में लूट, हत्या, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट समेत 15 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस फरार आरोपी अमन की तलाश में जुटी हुई है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img